मुंगेर, अगस्त 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। इसी क्रम में भागलपुर किऊल, रांची सबौर तथा टाटानगर रामपुर बाजार के बीच परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ शिवबराम माझी ने दी है। उन्होंने बताया कि भागलपुर किऊल के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं रांची सबौर परीक्षा विशेष ट्रेन भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह भी पढ़ें- आरआरबी सीबीटी परीक्षा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, विभिन्न रूटों पर चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें इसी तरह टाटा...