लखनऊ, अगस्त 2 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मऊ और बरेली के बीच 16 फेरों के लिए अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है, जिसका मुख्य ठहराव लखनऊ के डालीगंज और बादशाहनगर स्टेशनों पर दिया गया है। इन दोनों प्रमुख स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अभ्यर्थियों की सुगम यात्रा के लिए डालीगंज और बादशाहनगर स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्मों पर निःशुल्क पेयजल, ट्रेनों के समय की नियमित उद्घोषणा और अभ्यर्थियों की सुरक्षा व सहायता के लिए आरपीएफ (आरपीएफ) व वाणिज्...