प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) 16 से 27 मार्च तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आरआरबी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी प्रयागराज के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट और सीनियर क्लर्क जैसे कुल 227 पदों पर भर्ती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.