आरआरबी : 3993 पदों के लिए सीबीटी-एक 27 अक्तूबर से
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रसायन एवं धातुकर्म सहायक के 3993 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की सीबीटी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 27, 28 और 30 अक्तूबर 2026 को होगी। परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एससी और एसटी अभ्यर्थियों को यात्रा प्राधिकरण भी इसी दौरान मिलेगा। केंद्र पर प्रवेश के समय बायोमैट्रिक सत्यापन होगा। अभ्यर्थियों को मूल पहचान पत्र साथ लाना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.