प्रयागराज, जुलाई 11 -- रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए भर्ती 2025 के तहत दो जुलाई 2026 को हुई सीबीटी-2 की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी rrbpryj.gov.in पर लॉगिन कर अपने प्रश्न, दिए गए उत्तर और सही उत्तर देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो 17 जुलाई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा। प्रति प्रश्न 50 रुपये प्लस बैंक शुल्क देना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर फीस बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...