रुद्रपुर, जून 4 -- सितारगंज, संवाददाता। नयागांव में वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) ने सघन सर्च अभियान चलाया। टीम ने बीमारी के संदिग्ध 55 लोगों के रक्त नमूने लिए, जबकि विद्यालय समेत तीन स्थानों से पेयजल के नमूने एकत्र कर जांच के लिए जिला चिकित्सालय स्थित डीपीएचएल प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों को दवाएं वितरित की गईं और ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी भट्ट, चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार, आईडीएसपी के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार पांडे और माइक्रोबायोलॉजिस्ट रजनी भट्ट की टीम गठित कर नयागांव भेजी। टीम ने स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं एवं ...