आरआई गैरोला को पीएम ने सम्मानित किया
अल्मोड़ा, मई 30 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रिजर्व इंस्पेक्टर रमेश चंद्र गैरोला ने उत्कृष्ट, समर्पित और अनुकरणीय सेवाओं से एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस को गौरवान्वित किया है। 28 मई को उन्हें नई दिल्ली स्थित SPG कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया। 2023 में उन्हें बेस्ट टेक्निकल ऑफिसर का अवार्ड मिल चुका है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अन्य ने उन्हें बधाई के साथ शुभकामना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.