रुडकी, सितम्बर 1 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) में नवप्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रवेश अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के विशेषज्ञों, इसरो के वैज्ञानिकों, आईआईटी के प्रोफेसरों और ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। निदेशक डॉ. पराग जैन और महानिदेशक डॉ. एमजे निगम ने छात्रों को संस्थान की उपलब्धियों और शैक्षणिक वातावरण की जानकारी दी। शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. गौरव चतुर्वेदी ने विभिन्न गतिविधियों से छात्रों को परिचित कराया। आईआईटी के प्रो. बालासुब्रमण्यम ने छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी दी। टेडएक्स वक्ता सौम्या कुलश्रेष्ठ ने प्रेरक व्याख्यान दिया। यह भी पढ़ें- Siwan News नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन क...