रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भगवानपुर स्थित आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 'जोश-2026' का समापन हो गया। खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अतुल बंसल, प्रेसिडेंट नैन्सी बंसल, प्रधानाचार्य एएन वर्मा, इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष सचिन कुमार, फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. राजीव कुमार तोमर और प्राचार्य प्रेम प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ऑनलाइन गेमिंग, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, बैडमिंटन, खो-खो, टग ऑफ वॉर, शतरंज, कैरम, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प...