वाराणसी, सितम्बर 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (आरआईओ) का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने नेत्र विज्ञान में हो रही नई प्रगति पर विमर्श किया। इस दौरान 23 डॉक्टरों सम्मानित किया गया।इस मौके पर 23 कर्मचारियों और रेजिडेंट डॉक्टरों को कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं पांच वरिष्ठ डॉक्टरों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इसमें डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. दिनेश सचदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. तेज बाली सिंह और डॉ. एनके सिंह हैं। आरआईओ के संस्थापक प्रमुख प्रो. एमके सिंह मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने सामुदायिक नेत्र चिकित्सा को और मजबूत करने पर जोर दिया। एमएस प्रो. पुनीत ने कॉर्...