कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। मकराबर्टगंज स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में फ्रेशर पार्टी आरंभ-2026 का आयोजन हुआ। शुभारंभ ट्रस्ट की चेयरपर्सन मिनी स्वरूप, सचिव डॉ. अलक्क्षेंद्र स्वरूप, नेहास्वरूप, आकांक्षा स्वरूप व संस्थान की निदेशक डॉ. गौरी गौर ने किया। चेतना भारद्वाज ने अपने मनमोहक गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने डांस, सिंगिंग, रैम्प वॉक आदि प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रखर तिवारी, रोहित हजारिया, मोहित श्रीवास्तव, शिवम कुमार सिंह, आयुष यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...