आगरा, फरवरी 27 -- नगर निगम फिरोजाबाद के पूर्व मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल विजिलेंस जांच में बुरे फंस गए हैं। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपनी आय से 200 प्रतिशत अधिक खर्चा किया। माना जा रहा है कि यह कमाई अवैध तरीके से की गई। विजिलेंस आगरा और मेरठ सेक्टर की टीम ने दो दिन मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कई अहम साक्ष्य जुटाए गए। एसपी विजिलेंस आगरा सेक्टर आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में रिटायर मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल के खिलाफ आगरा विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना चल रही है। आरोपित राकेश कुमार मित्तल फिरोजाबाद के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर जैसे मलाईदार जिलों में तैनात रहे हैं। अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.