बांका, अगस्त 11 -- बांका, निज संवाददाता। बांका के लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसयूवी), पटना की टीम ने मंगलवार को कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी दल ने बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय एवं कार्यपालक अभियंता के आवास के अलावा पटना और वैशाली स्थित उनके आवास पर भी जांच-पड़ताल की। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे कुणाल कुमार ने बताया कि हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले को लेकर उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- विशेष निगरानी इकाई ने हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर की छह घंटे छापेमारी टीम ने आवास और कार्यालय में दस्तावेजों समेत अन्य सामानों की जांच की। उन्होंने बताया कि छाप...