प्रयागराज, सितम्बर 15 -- प्रयागराज। आय से अधिक संपत्ति आरोप मामले में शिक्षा निदेशालय के चर्चित प्रशासनिक अधिकारी कलीम खां के साथ ही पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव का नाम भी जांच के आ गया है। शासन के उपसचिव राम प्रीत प्रसाद ने शिक्षा निदेशालय के अफसरों को 25 अगस्त को पत्र लिखकर शासन के निर्णय के अनुसार आरोपी दोनों लोक सेवकों (पूर्व निदेशक एवं प्रशासनिक अधिकारी) के विरूद्ध परिसंपत्ति विषयक प्रकरण में अभिलेखों की सन्निरीक्षा सहित गोपनीय जाच कराकर जांच आख्या/संस्तुति शासन को उपलब्ध कराएं। ओम नगर राजापुर निवासी एडवोकेट पंकज कुमार ने शपथ पत्र के साथ 28 अप्रैल को कलीम खां के खिलाफ लोकसेवक के पद पर रहते हुए अपनी सेवा अवधि में ज्ञात वैध आय से अधिक चल एवं अचल सम्पत्तियों स्वयं तथा अपनी पत्नी एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के नाम पर 100 ...