पीलीभीत, अप्रैल 29 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जिले में टॉप रहने वाले कंपोजिट स्कूल कैच के छात्र अनुज कुमार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने साइकिल, शाल, पेन, डायरी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा तीन या तीन से अधिक जिन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयन हुआ। उन सभी शिक्षकों को बुलाकर डीएम, सीडीओ राजेंद्र श्रीवास, बीएसए रोशनी सिंह ने मेडल पहना कर सम्मानित किया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा कराई जाती है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले कक्षा छह से 12 तक चयनित छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपए प्रति महीने छात्रवृत्ति की दी जाती है। जिले में वर्ष 2018 से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा कराई जाती है। जिले के लिए ...