हरदोई, सितम्बर 20 -- संडीला। विधानसभा के ग्राम सागर गढ़ी व भरावन से सैकड़ों की संख्या में राम भक्त अयोध्या दर्शन के लिए बसों से रवाना हुए। समाजसेवी व युवा भाजपा नेता अजय सिंह आदित्य ने श्रद्धालुओं की दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री आदित्य ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने अयोध्या में जन्म लिया। उनके जन्मस्थान पर भव्य राममंदिर बन गया है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के बताए गए आदर्शों पर चलना चाहिए। श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या में हनुमान गढ़ी, रामलला दर्शन कर सोमवार वापस आएगा। इस अवसर पर अमन विश्वकर्मा, पंकज गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, संजय मौर्य, संतोष पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...