किशनगंज, जून 13 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज की ओर से वाहिनी मुख्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।रक्तदान शिविर का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया।शिविर में वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार झा, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा), वाहिनी चिकित्सालय के पैरामेडिकल स्टाफ, नियाज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ठाकुरगंज के डॉ. आसिफ सईद एवं डॉ. बिंदु उपाध्याय के साथ पॉल पी. हैरिस सिलीगुड़ी रोटरी रक्त केंद्र की चिकित्सकीय टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।रक्तदान शिविर के दौरान 19वीं वाहिनी के कुल 51 बलकर्मियों ने 51 यूनिट रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- इग्नू...