मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सेटेलाइट टाउनशिप की घोषणा के बाद आयोजना क्षेत्र के विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। विस्तारित क्षेत्र के प्रस्ताव में तिरहुत ग्रीनफिल्ड सेटेलाइट टाउनशिप को भी शामिल किया गया है। टाउनशिप से सटे शहरी क्षमता वाले ग्रामीण क्षेत्र भी सम्मिलित होंगे। संबंधित इलाके के 20 वर्ष बाद की संभावित आबादी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार होगा। डीएम सह मुजफ्फरपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के अध्यक्ष सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक राज्य सरकार के निर्णय के बाद सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर नगर विकास व आवास विभाग के संकल्प के आलोक में आयोजना क्षेत्र का विस्तार किया जाना आवश्यक है। प्रस्ताव के अनुसार 162.58 वर्ग किलोमीटर नए क्षेत्र शामिल किए जाएंगे। विस्तारित आयोजना क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 428.29...