फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। कामर्शियल सिलेंडरों की चल रही दिक्कतों और सहालग को देखते हुए आयोजकों को राहत दिए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से आयोजकों को प्रार्थनापत्र के साथ ही शादी का कार्ड देना होगा। जिसे कंपनी को प्रेषित किए जाने के बाद उन्हें अस्थाई कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इस सुविधा के लिए समय के अनुसार ही प्रार्थनापत्र देना होगा साथ ही सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी जो रिफंडेबल होगी। 12 दिन पूर्व देना होगा प्रार्थनापत्र व कार्डशादी समारोह के आयोजकों को शादी के कम से कम 12 दिन पहले प्रार्थनापत्र के साथ ही शादी का कार्ड भी देना होगा। यह भी पढ़ें- विवाह में सिलेंडर के लिए मुख्यालय पर उमड़ रही भीड़ जिसके बाद उनके प्रार्थनापत्र को कंपनी भेजने के बाद ही अस्थाई कनेक्शन जारी किए जा सकेंगे हालांकि इसके लिए ...