आयोग से चय़नित प्रधानाचार्य का कार्यभार वरिष्ठ प्रवक्ता को
कानपुर, मई 29 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा में नकल की साजिश में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का निलंबन किए जाने के बाद कार्यभार हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. ओपी पाठक को सौंप दिया गया है। बीएनएसडी के निलंबित प्रधानाचार्य आयोग से चयनित प्रधानाचार्य हैं। निलंबन जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल को बीएनएसडी सेंटर पर हुई थी। यहां परीक्षा से ठीक पहले एक प्रवक्ता व दो ट्यूशन टीचरों को पहले प्रश्न पत्र को एआई से हल करके परीक्षार्थी को लाभ पहुंचाने की साजिश में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 11 मई 2026 को विद्यालय के प्रवक्ता की जमानत हो गई। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक ने 17 मई को प्रधानाचार्य समेत पांच के निलंबन का अनुमोदन कर दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.