हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 23 -- बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों के अधीन गठित आयोग, बोर्ड, निगम, पर्षद और समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के वेतन और भत्ते में ढाई गुना तक की बढ़ोतरी कर दी है। मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री का दर्जा पात्र नेताओं का मासिक वेतन 25000 रुपये से बढ़ाकर सीधे 65000 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 24 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बिहार कैबिनेट ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी अहम फैसले लिए हैं। राज्य सरकार निगरानी के लिए 24 लाख रुपये के 50 हाईटेक ड्रोन खरीदने जा रही है। राज्य के विभिन्न बोर्ड, आयोग और निगमों के सदस्यों का दैनिक भत्ता 1000 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इनका आतिथ्य भत्ता भ...