हरिद्वार, फरवरी 26 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने साक्षात्कार के लिए 604 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए उनके रोल नंबर अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 16 मार्च से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रथम सत्र के लिए प्रातः 9 बजे तथा द्वितीय सत्र के लिए एक बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...