आदित्यपुर, अप्रैल 29 -- चांडिल, संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्पेशल रैपोर्टियर सुचित्रा सिन्हा के समक्ष विस्थापितों ने कपाली पुनर्वास स्थल भाग ए एवं भाग बी में गैर-विस्थापितों द्वारा किए गए अवैध कब्जे का मुद्दा प्रमुखता से रखा। विस्थापितों ने बताया कि दोनों पुनर्वास स्थलों में लगभग 80 प्रतिशत भूखंड पर गैर विस्थापित एवं बाहरी लोगों का अवैध कब्जा हो चुका है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर कब्जा मुक्त कराये। सिन्हा मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में विस्थापितों के साथ बैठक कर समस्याएं जान रही थीं। सुचित्रा सिन्हा ने कहा कि कई विस्थापित गांवों एवं पुनर्वास स्थलों का दौरा कर जमीनी स्थिति का आकलन किया है। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: सोलर प्लांट को भूमि पूजन करने आए सीसीएल टीम का आदिवासियों द्वारा विरोध संकलित रिपोर्ट आयोग को सौंपे...