प्रयागराज, सितम्बर 22 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक उपसचिव डॉ. शिवजी मालवीय का तबादला आगरा कर दिया गया है। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी में जन्तु विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. शिवजी मालवीय को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद, आगरा में प्रवक्ता-जन्तु विज्ञान के रिक्त पद के प्रति अग्रिम आदेशों तक सम्बद्ध किया गया है। शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से सोमवार को आदेश जारी होने के बाद डॉ. शिवजी मालवीय आयोग से कार्यमुक्त हो गए। उन्हें 31 मई 2024 को कार्यवाहक उपसचिव बनाया गया था। चयन आयोग में उपसचिव के चार पदों पर वर्तमान में दो उपसचिव केके गिरि और विकास सिंह कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.