बागेश्वर, जनवरी 22 -- बागेश्वर। भारी भरकम बिल के खिलाफ एक उपभोक्ता ने उपभोक्ता फोरम में गुहार लगाई। आयोग ने बिजली बिल का समाधान नहीं होने तक बिजली नहीं काटने के आदेश दिए, लेकिन विभाग ने आदेश पर अनभिज्ञता जताते हुए कनेक्शन काट दिया। कपकोट निवासी दरवान सिंह कपकोटी के घरेलू कनेक्शन पर महज दो महीने का ढाई लाख रुपये का बिल भेज दिया गया था। भारी-भरकम बिल के खिलाफ पीड़ित ने पहले स्थानीय कार्यालय और फिर यूपीसीएल के अल्मोड़ा शिविर में शिकायत दर्ज कराई। राहत न मिलने पर उन्होंने अदालत का रुख किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...