आयोग की सदस्य को 31 महिलाओं ने बताई अपनी व्यथा
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान फरियाद लेकर सुबह पहुंची महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। आयोग की सदस्य ने एक-एक महिला की शिकायत सुनी। सम्बंधित अधिकारियों से शिकायतों के तुरंत निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान प्रोबेशन विभाग के अलावा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 31 महिलाओं ने सुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं आयोग की सदस्य को बताई। आयोग की सदस्य ने बताया कि जो शिकायतें मिली हैं उनमें घरेलू हिंसा की छह, दहेज उत्पीड़न की एक, वहीं जमीनी विवादों के सबसे ज्यादा 12 मामले आए। इसके अलावा अश्लील हरकत का एक, साइबर क्राइम के दो व मारपीट लड़ाई-झगड़े के नौ मामले सामने आए। यह भी पढ़ें- महिला अस्पताल पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्य, खामियों पर जताई नाराजगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.