गिरडीह, जुलाई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी द्वारा आयोजित फील्ड वर्कर्स प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर हजारों अभ्यर्थियों में आक्रोश है। आयोग की वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा से पहले ही अधिकांश अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो सका।

छात्रों की समस्याएं गिरिडीह जिले के राजेश कुमार सहित राज्यभर के अन्य छात्रों का कहना है कि उन्होंने निर्धारित तिथि पर बार-बार प्रयास किया, लेकिन वेबसाइट न खुलने, सर्वर डाउन और लिंक काम नहीं करने के कारण एडमिट कार्ड नहीं निकल पाया। कई अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे और ऑनलाइन सेंटर में भी प्रयास किया लेकिन वहां भी यही समस्या आई। बताया कि वेबसाइट क्रैश होने के कारण परीक्षा से 2-3 दिन पहले से ही जेएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट बार-बार बंद हो जा रही थी। लॉगिन करते ही सर्वर एर...