बस्ती, जुलाई 10 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षा में बस्ती के विवेक तिवारी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद पर हुआ है। पूरे उत्तर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर विवेक ने जिले का मान बढ़ाया है। उनकी शानदार सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। विकास खंड विक्रमजोज के आमा तिवारी निवासी विवेक तिवारी का मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा विक्रमजोत में ही हुई। उन्होंने बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में शामिल आईआईटी मुंबई से भौतिक विज्ञान में एमएससी की उपाधि प्राप्त की। उच्च शिक्षा के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। उनके चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्त...