प्रयागराज, अप्रैल 15 -- संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के बैनर तले अभ्यर्थियों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट नंबर-2 पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एलटी ग्रेड मुख्य परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है, लेकिन आयोग का पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके कारण अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अभ्यार्थियों ने आयोग के उपसचिव गौरव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान करने की मांग की। वहीं पोर्टल ठीक से न चल पाने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे कई अभ्यर्थी आयोग पहुंचे और सचिव को ज्ञापन सौंपा। कहा कि तिथि न बढ़ाई गई तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्री पास किया, पर मेन्स की रेस से हुए बाहर; UPPSC का बड़ा ऐक्शन, LT ग्रेड के 173 अभ्यर्थियों को झटका ज्ञापन सौंपने वालों में दिन...