मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शूगर, बीपी, बुखार के मरीज अधिक रहे। इसके अलावा अन्य गंभीर मरीजों को डाक्टरों ने उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल भेज दिया। शिविर में कुल 1211 मरीजों का उपचार किया गया। जमालपुर संवाद अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरिला में डा. मनोज यादव के नेतृत्व में 54 और भाईपुर कला में डा. मनोज कुमार की देखरेख में 37 मरीजों को परामर्श दिया गया। बीपी, शूगर, मौसमी जुकाम-बुखार, उदर रोग, कमर दर्द, पेट दर्द आदि रोग से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए आए। यह भी पढ़ें- जन आरोग्य मेले में आए ज्यादातर लू व बुखार के मरीज इस दौरान फार्मासिस्ट सुरेंद्र चौरसिया, सुरेश मिश्रा, ज्योति सिंह, साधना देवी, निशा देवी आदि रहीं। हलिया संवाद अनुसार प्र...