प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज संजोग मिश्र चयन आयोगों की गलती का खामियाजा बेरोजगार वर्षों से भुगत रहे हैं। कहीं चयन के बाद नाम हटा दिया गया तो किसी का वर्ग बदलकर दूसरे को नौकरी दे दी। जालौन (उरई) की रहने वाली महिला अभ्यर्थी आरती (पत्नी रणदीप अवस्थी) को तो उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने दो बार चयन के बावजूद बाहर कर दिया। छह साल से इंसाफ के लिए भटक रहीं आरती ने अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्रत्यावेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- UPESSC : असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर भर्ती, योग्य अभ्यर्थियों से मांगे आवेदनचयन आयोग की गलती 2019 में जारी विज्ञापन संख्या 47 में शारीरिक शिक्षा विषय के लिए जारी मूल चयन सूची में 60 पदों के सापेक्ष आरती का नाम सामान्य सूची में क्रमांक 39 पर अंकित था। इसके बाद जारी दो सं...