फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- थाना समाधान दिवस पर जमीनी विवाद के साथ परिवारिक मामले अधिकतर मामलों के निस्तारण के लिए गठित की गयी टीमेंफर्रुखाबाद, संवाददाता।थाना समाधान दिवस में जिस भरोसे के साथ फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे उस पर उन्हें राहत नहीं मिल पाई। अधिकतर मामलों में टीमें गठित की गईं और जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कमालगंज थाने में पहुंचकर शिकायतों को सुना। अधीनस्थों को समय से समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। शमसाबाद थाने में एसडीएम ने पहुंचकर शिकायतों को सुना। छह शिकायतें आईं। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया और अन्य मामलों के लिए जांच टीमें गठित कर दी गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। जो मामले आये हैं उन...