उरई, जून 22 -- उरई। संवाददाता आयु पूरी कर चुके वाहनों के संचालन पर वाहन स्वामियों व चालकों की अब खैर नहीं होगी। परिवहन विभाग अब ऐसे वाहनों के विरुद्व सख्ती के मूड में है। सभी स्कूल प्रबंधकों से लेकर वाहन स्वामियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि तत्काल ऐसे वाहनों के परमिट निरस्त करा लिए जाएं अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई बमल में लाई जाएगी।अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्व परिवहन विभाग का अभियान निरंतर जारी है। एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो गई है वह प्रपत्रों का नवीनीकरण करा लें अन्यथा की स्थिति में कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए परि...