नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली, प्रसं। सुप्रीम कोर्ट परिसर में संचालित आयुष हॉलिस्टिक वेलनेस सेंटर की सेवाएं आगे भी जारी रहेंगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट और नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया गया। एमओयू का आदान-प्रदान सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार सतीश कुमार अरोड़ा और एआईआईए के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति ने किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट और एआईआईए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह वेलनेस सेंटर आयुष मंत्रालय के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आयुर्वेद आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं और वेलनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एमओयू के नवीनीकरण से केंद्र की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...