उरई, जनवरी 5 -- माधौगढ़। आयुष आपके द्वार के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रुद्पुरा के द्वार आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 177 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तहसील परिसर में आयोजित आयुष शिविर में बंगरा के चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने 177 रोगियों का स्वास्थ्य जांच की। डॉ.ने बताया कि बुखार व जोड़ों के दर्द वाले मरीज ज्यादा आए, फार्मासिस्ट चन्द्रशेखर द्वारा 5 से 7 दिन की औषधि प्रदान की गई। डाक्टर ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने की सलाह दी। शिविर मे इंद्रवीर सिंह अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.