धनबाद, दिसम्बर 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आयुष और स्नेहलता ने दो दिवसीय धनबाद जिला टेबुल टेनिस प्रतियोगिता के खिताब अपने-अपने वर्गों में जीते। अंडर-15 में आयुष ने अभिनव को 3-0 से हराकर गोल्ड जीता। वहीं महिला वर्ग में स्नेहलता ने हेमलता को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सीआईएल के रिटायर एचओडी और स्पोर्ट्स अमिताभ सिंह ने पुरस्कृत किया। अंडर-19 बालक वर्ग में शौर्या ने सव्या को 3-0 से हराया। पुरुष एकल वर्ग में शौर्या ने साहिल को 3-2 से हराया। ओपन डबल्स में सव्या और शौर्या की जोड़ी ने स्नेहलता और साहिल की जोड़ी को 3-2 से हराया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सचिव साकेत सिन्हा, अजय महाजन, मानिक राय, कृपा शंकर, सीके सिह, अंजन चक्रवर्ती समेत अन्य की भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.