गोरखपुर, सितम्बर 22 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में मंगलवार को शिक्षकों का इंटरव्यू शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार पहले दिन द्रब्य गुण विभाग के लेक्चरर पद के लिए 15 अभ्यर्थी पहुंचे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. के रामचन्द्र रेड्डी की मौजूदगी में कमेटी रूम में शिक्षकों का इंटरव्यू शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू 30 सितंबर तक चलेगा। विवि का एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों लोकार्पण किया गया था। इसके बाद विवि में पीजी की मान्यता मिलते ही क्लास शुरू करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...