गोरखपुर, मई 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में शनिवार को दूसरे दिन भी एनसीआईएसएम की टीम मूलभूत सुविधाओं की हकीकत देखी। उम्मीद है कि जल्द ही यहां बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) का कोर्स शुरू हो जाएगा। बीएएमएस की मान्यता के लिए एनसीआईएसएम (नेशनल कमीशन फार इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन) की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार व शनिवार को मौजूद रहीं। टीम के साथ कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचन्द्र रेड्डी भी मौजूद रहे। विवि में आयुर्वेद के यूजी की पढ़ाई के लिए मान्यता के लिए एनसीआईएसएम दिल्ली की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को पहुंची थी। टीम ने आवश्यक मानक के अनुसार शिक्षकों, कर्मचारियों, क्लास रूम के साथ ही अन्य आवश्यक संसाधनों से सम्बंधित कागजात एकत्र करते हुए ऑनलाइन अपडेट की। टीम द्वारा अलग-अलग विभागों के कमरे, ओपीडी, ...