गोरखपुर, सितम्बर 2 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में मंगलवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे विवि में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कार्यालय के कामकाज को निपटाने में कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आयुष विवि की बिजली चली गई। ऐसे में कार्यालयों में अंधेरा होने के कारण कम्प्यूटर आदि कुछ देर में बन्द हो गए। बिजली कर्मियों ने बताया कि फर्टिलाइजर से आने वाली 33केवी की बिजली के कंट्रोल के लिए विवि परिसर में लगाए गए सीटीपीटी कंट्रोलर उड़ गया है। बिजली कर्मियों ने फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।आयुष विवि में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का पंजीकरण के लिए बिजली के अभाव में कर्मचारियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ...