प्रयागराज, अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुष विभाग की तीन सीधी भर्ती का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। इसमें छह चिकित्साकों का चयन हुआ है। आयुष (आयुर्वेद) विभाग के तहत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों/ चिकित्सालयों में रीडर (उपाचार्य) स्वास्थ्य वृत्त के तीन पदों के लिए 17 अक्टूबर 2024 को जारी विज्ञापन के सापेक्ष आमंत्रित 16 में से उपस्थित 15 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 मार्च को हुआ। इनमें से सौरभ अग्रवाल, रोमा आनन्द व गजेन्द्र कुमार दुबे का चयन हुआ। आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए रीडर-इलाज वित तदवीर के दो पदों के लिए 28 मार्च को आयोजित साक्षात्कार में पांच में से चार अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें से मोहम्मद तौसीफ और इरशाद अहमद का चयन हुआ। आयुष (यूनानी) विभाग में ही प्राध्यापक (स्पेशियलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.