पाकुड़, मार्च 7 -- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयुष विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जन- जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिया कि आयुष सेवाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए सप्ताह में कम-से-कम दो बार क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी आयुष भवन में भी अपनी सेवाएं प्रदान करें, ताकि आयुष ...