वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग निर्माण के चलते पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। ट्रामा सेंटर के सामने स्थित आयुष विंग में जन औषधि केंद्र, पर्ची काउंटर और दवा वितरण काउंटर स्थानान्तरित किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य को गति देने के साथ ही मरीजों को सुविधाएं सुचारु रूप से मिलती रहें, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...