नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- आयुष म्हात्रे के 43 गेंद में 73 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शुक्रवार को पांच विकेट पर 209 रन बनाए। आयुष ने अपनी पारी के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ एक बड़ी साझेदारी भी की। हालांकि आयुष के साथ मैदान पर पहुंचने पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनके साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए। आयुष का बल्ला एक बार नहीं बल्कि तीन बार गेज टेस्ट में फेल हो गया। हालांकि बाद में पता चला कि अंपायर गलत तरीके से गेज का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके कारण आयुष का बल्ला लगातार टेस्ट में फेल हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और क्रीज पर पहुंचने से पहले अंपायर ने उनके बैट का टेस्ट किया। उनका पहला बैट गेज से पास नहीं हुआ, जिसके बाद दूसरा बैट मंगाय...