आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण की जांच कोतवाली के अपराध निरीक्षक करेंगे
शामली, सितम्बर 21 -- शामली। आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण की विवेचना अब शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक करेंगे। मामले की जांच कर रहे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू ) थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा के गैरजनपद स्थानांतरण के बाद पुलिस अधीक्षक ने विवेचना की जिम्मेदारी शहर कोतवाली के अपराध निरीक्षक राजेंद्र सिंह सिद्धू को सौंप दी है। दयानंदनगर निवासी दवा कारोबारी देवराज मलिक की तहरीर पर छह जून को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें चांदनी कुरैशी पर आयुष मलिक को प्रेमजाल में फंसाने और परिजनों की मदद से धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने के आरोप लगाए गए थे। मुकदमे में चांदनी कुरैशी, उनके पिता और तीन मौलवी समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने चांदनी और उनके पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीनों को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.