शामली, सितम्बर 30 -- शामली। आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयुष के पिता मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक ने दारूल उलूम देवबंद के मुफ्ती अब्दुला एवं कारी सुलतान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुल्तान कारी उनके बेटे आयुष को अपने साथ कहीं ले गया और इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। आरोप है कि 18 सितंबर को सुल्तान कारी ने घर पहुंचकर परिजनों को धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही परिवार की कुछ संपत्ति अपने और कुछ無料 अब्दुल्ला के नाम करने का दबाव बनाया गया। आयुष मलिक के पिता मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक ने शामली कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आयुष भी भारत मेडिशॉप के नाम से दुकान करता है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके पुत्र को बहला-...