वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सिगरा स्थित पार्क में पौधारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत उन्होंने पीपल, नीम, आम, जामुन, अमरूद, चीकू एवं आंवला के पौधे लगाए। दयालु ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस दौरान गौरव राठी, हदरत शुक्ला, संतोष सैनी, अवध नारायण राय, करण सिंह, अरुण पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, सौरभ राय, इंद्रेश मिश्रा बबलू, प्रमोद राय, सौरभ पाठक, सौरभ कक्कड़, रवि केसरी, प्रवीण पांडेय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...