आयुष मंत्रालय के चिंतन शिविर का समापन
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। इस दौरान आयुष क्षेत्र को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समापन सत्र के मुख्य अतिथि आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव रहे। सत्र की शुरुआत डॉ. एमए कासमी, सलाहकार (यूनानी) के भाषण से हुई। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि बेहतर तालमेल, योजनाबद्ध तरीके से काम और समय-समय पर समीक्षा जरूरी है, ताकि शिविर में दिए गए सुझावों को सही तरीके से लागू कर अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकें। यह भी पढ़ें- जिले में दवाओं की रहे पर्याप्त उपलब्धता: डीसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.