आयुष भवन में प्रकृति कैफे की शुरुआत
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने आयुष भवन में प्रकृति कैफे का उद्घाटन किया। यह आयुष मंत्रालय की पहली ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर आयुष आधारित पौष्टिक और संतुलित भोजन को बढ़ावा देना है। जाधव ने कहा कि आज बदलती खानपान की आदतों और जंक फूड के बढ़ते चलन से जीवनशैली संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों, खासकर युवाओं, को स्वस्थ भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। कैफे में मिलेट ढोकला, ओट्स पोहा, मखाना खीर, चुकंदर-ओट्स कटलेट, हर्बल चाय और नारियल पानी जैसे पौष्टिक व्यंजन किफायती कीमत पर उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- आयुष हेल्थ सेंटर के संचालन पर सहमति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.