शामली, अक्टूबर 2 -- शामली। आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में गुरुवार देर रात सामने आए एक वीडियो ने मामले को एक और मोड़ दे दिया। वीडियो में आयुष मलिक ने अपने पिता की ओर से लगाए गए बंधक बनाने और जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि उसे किसी ने बंधक नहीं बनाया है और वह पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आयुष ने वीडियो में कहा कि कुछ दिन पहले उसकी मां से भी सामान्य बातचीत हुई थी। पिता की ओर से लगाए गए आरोपों पर उसने कहा कि इस तरह के बयानों से सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। इससे विवाद बढ़ने और दंगे जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा भी हो सकता है। गौरतलब है कि बुधवार को आयुष के पिता देवराज सिंह मलिक ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 16 सितंबर को हाईकोर्ट में त...