नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह लगातार दूसरी फर्स्ट क्लास पारी में उनकी डबल सेंचुरी है। उन्होंने इससे पहले गुजरात के खिलाफ हुए मुकाबले में दोहरा शतक लगाया था। लगातार दो पारियों में दो फर्स्ट क्लास डबल सेंचुरी लगाकर आयुष बदोनी ने विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने लगातार दो पारियों में दोहरा शतक लगाया है, मगर आज तक लगातार तीन पारियों में ये कमाल कोई नहीं कर पाया है। यह भी पढ़ें- जीत की दहलीज पार नहीं कर पाई इंडिया ए, पडिक्कल की 199 रन की पारी गई बेकार JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए, बदोनी ने एक बार फिर दिल्ली की बैटिंग...